Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डीएम का सख्त निर्देश

ब्यूरो 04-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210904-WA0021

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों के चिन्हांकन हेतु बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

जिले में यह बीमारी किसी भी दशा में फैलने न पावे, इसका पहले से ही व्यापक इंतजाम किये जाएं। ताकि जनपदवासी स्वस्थ्य रहें, सुरक्षित रहें। उन्होने कहा कि वर्षा ऋतु में वैसे भी तमाम संक्रामक बीमारियां फैलने की सम्भावना बनी रहती है। इसलिए लोगों को स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने तथा विशेष साफ-सफाई बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण हेतु धनात्मक पाए गए रोगियों के क्षेत्र में त्वरित एवं तीव्र गति से निरोधात्मक, उपचारात्मक व ज्वर रोगियों का सघन सर्वेक्षण एवं विभिन्न संबंधित विभागों का सहयोग लेते हुए कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार सोर्स रिडक्शन गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएं। जिन क्षेत्रों में एक या अधिक डेंगू रोगी पाए जाते हैं, तो डेंगू से प्रभावित पूरे ग्राम क्षेत्र एवं मोहल्ले में टीम भेजकर जल संग्रहित सभी पात्रों को खाली कराते हुए प्रजनन स्रोतों को समाप्त कराया जाए तथा ऐसे स्रोतों जिनका संग्रहित जल हटाना सम्भव न हो तो, ऐसी स्थिति में चिन्हित स्रोतों में एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि प्रत्येक पुष्ट डेंगू रोगी के घर एवं आस-पास के 50 घरों में पाइरिथ्रम का छिड़काव कराया जाए, साथ ही एक्टिव केस सर्च, सोर्स रिडक्शन, जन सामान्य को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किए जाने सम्बन्धी गतिविधियां आदि का सम्पादन कराया जाए। घरों में कूलर, फ्रिज, गमलों इत्यादि में जमे जल को साफ करवाया जाए। इसके साथ ही पुष्ट डेंगू केस निकलने के 03 दिवस के अन्दर समस्त निरोधात्मक कार्यवाहियां अनिवार्य रूप से प्रभावित क्षेत्र में आच्छादित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों में डेंगू के केस नहीं है उन क्षेत्रों में भी साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही निरन्तर की जानी है। स्क्रब टाइफस की रोकथाम हेतु झाड़ियों को नियमित रूप से काटा जाए तथा चूहों को नियंत्रित करने की कार्यवाही की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस रोग से बचाव के लिए जनसामान्य को पीने का पानी उबालकर प्रयोग करने की सलाह दी जाए। डेंगू से बचाव की जानकारी जन सामान्य को विभिन्न संचार माध्यमों से प्रदान की जाए। महाविद्यालयों एवं विद्यालयों की छतों पर जमे जल को नियमित रूप से साफ कराया जाए। सभी लोगों, विशेषकर बच्चों को पूरी बाह की कमीज एवं फुल पैंट पहनने के लिए कहा जाए। घरों में मच्छर से बचने हेतु मच्छरदानी/जाली लगाने की सलाह दी जाए। अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कराते हुए मरीजों को यथाशीघ्र भर्ती कराया जाए। 108 एम्बुलेंस का उपयोग करते हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय ताकि जनपद में डेंगू का प्रकोप न फैलने पावे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी हरगोविन्द सिंह, समस्त एम ओ वाई सी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: 755 आवेदन पत्रों में मात्र 46 का हुआ निस्तारण
Next: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का 98 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण, शीघ्र ही होगा लोकार्पण

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.