Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

755 आवेदन पत्रों में मात्र 46 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 04-09-2021
IMG-20210904-WA0017

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 75 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 755 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 46 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में अपर आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 148 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तरण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 127 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 05 निस्तारण रहा। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 115 आवेदन प्राप्त जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर मे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 194 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मंेे जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंन्धित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के उन्होने द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया। कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण, परियोजना निदेेशक बाल गोविन्द , एस ओ सी एस के शुक्ला एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: पशुपालन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर टनल में गिरे सांड को निकाला
Next: डीएम का सख्त निर्देश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.