Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर के डाॅ. संतोष कुमार सिंह छत्तीसगढ़ में बने डीआईजी

विशेष संवाददाता 15-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9 (5)

गाजीपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा ने पुलिस सेवा में 14 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने वाले डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रोन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया, जहां श्री जुनेजा ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को डीआईजी रैंक प्रदान की।

इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप के चीफ कन्वीनर डॉ. एस. मधुप ने भी डॉ. संतोष कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में जो योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी नई जिम्मेदारियों में भी डॉ. सिंह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर डीजीपी श्री जुनेजा ने डॉ. सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. सिंह जैसे अधिकारियों के प्रयास से विभाग की छवि मजबूत होती है और जनता का विश्वास बढ़ता है। समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी हुए सम्मानित
Next: जमानिया विधायक ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन दलित और वंचित समाज के लोग हुए शामिल

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.