Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

मरना कुबूल है ,झुकना नहीं:अफजाल अंसारी

विशेष संवाददाता 03-03-2024
IMG-20240302-WA0113.jpg

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधान सभा के तत्वावधान जंगीपुर विधान सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंगीपुर मंडी परिसर में पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,डॉ वीरेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।स्वागत समारोह के पूर्व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और महामंत्री भगवान यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं।

यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप,गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें, तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अपने ऊपर किए गए जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी कोई खता नही है गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है । इसी बात की सजा दे रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना जुल्म कर लें गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं । उन्होंने कहा कि मरना कुबूल है झुकना नहीं। उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है । उन्हें इस चुनाव में बेरोजगार नौजवानों और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ पूरी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक पा रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,बजरंगी राम,सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा,रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, राजेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, चन्द्रेश्वर यादव, दारा यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा ईवीएमजागरूकता अभियान
Next: नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद डॉ,संगीता बलवंत ने मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.