Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राज्य स्तरीय युवा संसद में महजबीन अंसारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संतोष शर्मा 07-05-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260507-WA0016

जमानिया(गाजीपुर)। राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में क्षेत्र के हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा महजबीन अंसारी ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

बताया जाता है कि प्रथम चरण में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में महजबीन अंसारी ने अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता का परिचय देते हुए स्थान अर्जित किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए हुआ। यह कार्यक्रम 1 से 3 मई तक विधानसभा, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान महजबीन अंसारी ने सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी तार्किक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास की काफी सराहना हुई।

महजबीन अंसारी पढ़ाई के साथ-साथ लंबे समय से ग्रामीण पत्रकारिता से भी जुड़ी हुई हैं और सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उनकी लेखन शैली और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाती है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं महाविद्यालय परिवार और जिला स्तर के कार्यक्रम अधिकारियों ने भी महजबीन अंसारी की सफलता को जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए उनकी सराहना की।

Post navigation

Previous: गंगा पुल पर लग रही सुरक्षा जाली, हादसों के बाद जागा विभाग
Next: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी स्थानांतरित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.