Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी स्थानांतरित

संतोष शर्मा 07-05-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन के निर्देश तथा जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 17 अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों का तबादला कर दिया है। 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार डॉ. धनंजय आनंद को मुहम्मदाबाद से भदौरा, डॉ. अमर कुमार को भदौरा से बिरनो, डॉ. रूद्रकांत सिंह को जमानियां से मुहम्मदाबाद तथा डॉ. संजीव कुमार सिंह को सैदपुर से मरदह स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कुल 17 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय युवा संसद में महजबीन अंसारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कराया स्वजनगणना का शुभारंभ

संबंधित खबरें

Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.