Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ग्यारह परिवारों के पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान

विशेष संवाददाता 21-07-2024
1000026450.jpg

गाजीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइंस के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक ई राज राजा के कुशल निर्देशन में कुल 24 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए इनमे रुकसाना खातून पत्नी जावेद निवासी गडौरी थाना अदआहट मिर्जापुर की शिकायत थी कि उसके पति बिना कारण ही उसे मारते पीटते रहते हैं जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई शाहिदा बानो पत्नी मेराज अली निवासी बारा थाना गहमर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा दहेज के लिए मारते पीटते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई पूनम देवी पत्नी राकेश निवासी मुबारकपुर हटहरा थाना बहरियाबाद की शिकायत थी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग पड़ोसी के कहने पर उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं इस पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझा कर विदाई करवाई गई किरन देवी पत्नी पंकज कुमार निवासी सोनबरसा थाना सादात गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति अत्यधिक शराब पीते हैं जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई रंजना देवी पत्नी कमलेश यादव निवासी सलेमपुर सीहोर थाना जंगीपुर गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति और जेठ उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं इस पर पति और जेठ को समझा कर विदाई करवाई गई सीमा खातून पत्नी सद्दाम खान निवासी हमीमपुरा नया ईदगाह थाना डोमनपुरा दक्षिण टोला जनपद मऊ की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा शराब पीते रहते हैं और उसके चरित्र पर शंका करते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई उर्मिला देवी पत्नी अशोक राम निवासी मलिकपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति मायके पक्ष से दहेज की मांग किया करते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई ओजीदा खातून पत्नी मोहम्मद कलीम निवासी कमालपुर लोधी थाना नोनहरा गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति मायके से दो बिस्वा जमीन की मांग करते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई प्रियंका यादव पत्नी अजय यादव निवासी खिजीरपुर थाना जमानिया गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति देर रात तक मोबाइल से बात करने पर हमेशा उसके साथ गाली गलौज करते रहते हैं इस पर पति और पत्नी को समझा कर विदाई करवाई गई राखी पत्नी योगेंद्र प्रताप निवासी कौरा थाना भुरकुडा गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग हमेशा उसके चरित्र पर शंका करते रहते हैं और पति से उसे पिटवाने का काम करते हैं इस पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों को समझा कर विदाई करवाई गई आशा देवी पत्नी सतेंद्र कुशवाहा निवासी परवा थाना नोनहरा गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा नशा के आदि हैं और आराम तलब रहते हैं इस पर उनके मामूली नोक झोक होती रहती है इस पर पति द्वारा उसे मारा पीटा जाता है इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई तीन पारिवारिक विवाद कुशलता के बाद बंद कर दिया गया तीन पारिवारिक विवाद विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया चार पारिवारिक विवाद में एक पक्ष उपस्थित था जबकि तीन पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र सरिता गुप्ता सोनिया सिंह वीरेंद्र नाथ राम महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी आरक्षी शिव शंकर यादव महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।

Post navigation

Previous: पिता की मौत व मां की बीमारी से परेशान युवती ने गंगा में लगाई छलांग तीन दिन बाद मिला शव
Next: मनुष्य जीवन में गुरु का स्थान सबसे बड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.