Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मनुष्य जीवन में गुरु का स्थान सबसे बड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

विशेष संवाददाता 21-07-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240721-WA0164.jpg

जखनिया (गाजीपुर)। गुरु वह होता है जो शिष्यों को सही मार्ग पर लाता है। किसी भी व्यक्ति को महान बनाने में गुरु का आशीर्वाद स्वरुप मार्गदर्शन प्राप्त होता है। बिना गुरु के मार्गदर्शन के मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। ऐसे में मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उपरोक्त बातें रविवार को सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा।
सिद्धपीठ पर देश के कोने कोने से भारी संख्या में जुटे शिष्य श्रद्धालुओं के बीच सर्वप्रथम श्री यति जी महाराज ने अपने ब्रह्मलीन गुरु व सिद्धपीठ के पूर्व पीठधिपति महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति जी महाराज के श्री विग्रह का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। तत्पश्चात उन्होंने शिष्य को संबोधित करते हुए कहाकि व्यक्ति के जीवन में गुरु कृपा का विशेष महत्व होता है। आज गुरु की पूजा करने का दिन बडा ही शौभाग्य से मिला है ।आज के दिन गुरु का आशीर्वाद जिसे प्राप्त हो वह बड़ा ही सौभाग्यशाली हैं। सत्संग में आना अच्छा है, जहां पर धर्म की प्राप्ति होती है। अगर जगत में गुरु नहीं रहते तो ब्रह्मांड में आग लग जाती जबकि नारी नहीं होती तो धर्म नहीं बचता। शिष्यों का सम्मान ही हमारा कर्तव्य है। देवियां ही धर्म का प्रतीक होती है, बिना पुरुष के स्त्री, बिना स्त्री के पुरुष अधूरा है। संपूर्ण ज्ञान की धारा गुरु मुख से होता है। गुरु का साक्षात दर्शन करना भी गुरुमुख होने से कम नहीं होता। यह सिद्धपीठ 900 वर्षों से 25 गुरुओं के तपस्या की पीठ है, जो आज सिद्धपीठ के नाम से विख्यात है। मै लोगों का आध्यात्मिक नमन करना चाहता हूं। सत्संग के भाव को लेकर श्री यति जी ने कहाकि जैसे एक भंवरा बगीचे में रस लेकर शहद बनाकर शहद का रस लेकर मस्त होता है। उसी तरह मैं विद्वतजनों के बीच रहकर में प्रसन्नचित रहता हूं। मैं शिष्यो के कल्याण के लिए परमात्मा से प्रार्थना करता हूं। भक्ति व आस्था के प्रति शिष्य हैं। जीवन में प्रसन्नता पाना है जो गुरु प्रसाद उनकी वाणी को ग्रहण करें। कार्यक्रम में काफी संख्या में वक्ताओं ने गुरु महिमा का बखान भी किया।
इस अवसर पर डॉक्टर रत्नाकर त्रिपाठी, देवरहा बाबा, डॉक्टर मंगला सिंह, पूर्व कमिश्नर जितेंद्र मोहन सिंह, राजेश्वर सिंह, विजेंद्र राय, भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर सानंद सिंह, डॉक्टर ओपी सिंह बी एच यू , अखिलेश सिंह भरौली, रमेश यादव जिला पंचायत सदस्य , शिवानंद सिंह झुन्ना, काशी के वैदिक विद्वानों सहित काफी संख्या में लोग रहे। कार्यक्रम के उपरांत हजारों की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Post navigation

Previous: ग्यारह परिवारों के पारिवारिक विवाद का हुआ समाधान
Next: भाजपा महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय ने शिवपूजन बाबा का लिया आशीर्वाद

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.