Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेत खलिहान

परेशान हो रहे है किसान

ब्यूरो 27-12-2021
04545

जमानिया। क्षेत्र में रबी कि फसल के लिए खाद की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गेहूँ बुआई के समय डीएपी के लिए जलालत झेल चुके किसान को अब यूरिया के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी समिति पर से यूरिया गायब है। कही आ भी रहा है तो वह उँट के मुँख में जीरा साबित हो रहा है। वही प्राइवेट दुकानों पर ऊँचे दामों पर धड़ल्ले से यूरिया की बिक्रि जारी है।

स्टेशन बाजार स्थित क्रय विक्रय समिति पर सोमवार को 520 वोरी यूरिया आया तो किसान सवेरे से ही खाद लेने के लिए लाइन में खड़े में खड़े हो गये, लेकिन कर्मचारी केन्द्र छोड़कर गायब गये। किसान दोपहर तक लाइन में खड़े होकर खाद के लिए टकटकी लगाये रहे लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। किसान दीपनरायण यादव, राहुल सिंह, पंकज तिवारी, बबलू सिंह आदि लोगों ने बताया कि सुबह से ही यूरिया के लिए लाइन में खड़े होने के बाद भी कर्मचारीयों की लापरवाही से खाद नही मिल पाया। समय से यूरिया नहीं मिला तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जायेगी। पहले गेहूं की बुआई के समय डीएपी खाद की किल्लत थी। जब गेहूं की बुआई के बाद छिड़काव का समय हुआ तो यूरिया खाद की किल्लत सताने लगी है। केन्द्र प्रभारी शिवमूरत यादव ने बताया कि किसानों के सापेक्ष कम खाद होने के कारण पुलिस बल की मांग की गई थी लेकिन पुलिस बल न मिल पाने के कारण खाद का वितरण नहीं हो पाया। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में खाद का वितरण होगा।

Post navigation

Previous: अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार
Next: प्रधान पर आरोप लगाते हुए सौंपा पत्रक

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026
0145 (6)
  • खेत खलिहान

जमानिया में जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

विशेष संवाददाता 27-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.