Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता पुत्र को भेजा जेल

विशेष संवाददाता 30-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240429-WA0138.jpg

जमानियां । (गाजीपुर) रेलवे स्टेशन के पास से सोमवार समय करीब 10.50 बजे पुलिस ने धारा 304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजय नारायण पाठक पुत्र स्व. हरिद्वार पाठक तथा सुशील पाठक पुत्र विजय नारायण पाठक निवासी ग्राम मदनपुरा रेलवे स्टेशन थाना जमानियां जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित सहारा जन कल्याण मानसिक अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान बिहार निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई। वही इस संबंध में मृतक के परिजनों ने पागलखाना संचालक व उसके पुत्र पर विकास के सीने पर चढ़ कर गला दबाने से मौत होने का आरोप लगाया है।
मृतक के पिता परमहंस राम ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र विकास की दो दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लोगों के बताने पर रविवार की शाम उसे लेकर जमानियां स्टेशन के मदनपुरा गांव स्थित सहारा जन कल्याण मानसिक अस्पताल (पागलखाना) में इलाज के लिए पहुंचे। जहां पागलखाना संचालक डॉ विजय नारायन पाठक व उसका पुत्र सुनील पाठक मेरे पुत्र विकास का अपने दोनों हाथों से उसका सीना व गर्दन दबा कर जंजीर से बाधने का प्रयास कर रहे थे। कि विकास छटपटाने तथा हिचकी लेकर मृत हो गया।

यह देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ विकास को लेकर पीएचसी पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर विकास के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाला पुलिस की गिरफ्त में
Next: अवैध चकरोड का विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने महिला के साथ कि अभद्रता

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.