Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पिता डेढ़ माह तक 16 साल की बेटी से करता रहा दुष्‍कर्म थाने पहुंची बेटी

विशेष संवाददाता 23-09-2024
IMG-20240922-WA0201.jpg

गाजीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक सगे पिता ने अपनी पत्नी व बेटी को मारपीट कर धमकाते हुए अपनी किशोरी पुत्री के साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया। बीती रात भी दुष्कर्म करने के बाद आखिरकार बेटी की सहनशीलता ने जवाब दे दिया तो पीड़िता भोर में भागकर थाने आई और पुलिस को पूरी बात बताई। घटना सुनकर पुलिस भी दहल गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी 16 साल की बेटी के साथ उसका सगा पिता पूरे होश में करीब डेढ़ माह से दुष्कर्म कर रहा था। मां व बेटी को मारपीट कर वो उन्हें धमकी देता था, जिससे मामला किसी को पता नहीं चल सका। बीती रात भी उसने दुष्कर्म किया। इस बीच आज भोर में मौका देखकर बेटी घर से फरार हो गई और सीधे खानपुर थाने पहुंची। वहां उसने महिला पुलिसकर्मियों को पूरी कहानी बताई, जिसे सुनकर हर कोई दहल गया। इसके बाद पुलिसकर्मी तत्काल उसके घर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले आए। जहां पुलिस की पूछताछ में उसने अपनी करतूत भी स्वीकार कर ली। इसके बाद मामले की गंभीरता देखते हुए मौके पर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और उसके घर से तमाम सुबूत जुटाए। इसके बाद कलयुगी पिता को जेल भेज दिया गया।

Post navigation

Previous: नाली जाम की समस्या से लोगों ने धान रोपकर किया विरोध प्रदर्शन
Next: श्रम कानून के बदलाव के विरोध में मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.