Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

पवित्र नदियों के घाटों पर दीपोत्सव

ब्यूरो 19-11-2021
khabarimg

सुशील कुमार गुप्ता

मतसा। ढढ़नी स्थित मां चंडी मंदिर परिसर में देव दीपावली, गुरु नानक जयंती के ऊपर आयोजित सत्संग में सत्संग समिति के अध्यक्ष संजय राय ने कहा कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाने की सनातन परम्परा रही है। पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि इसी दिन काशी में भगवान भोलेनाथ ने दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की थी क्योंकि इसी दिन त्रिपुरासुर का भोलेनाथ ने बहुत समय तक संघर्ष के बध किया था।ऐसी मान्यता है कि आज की रात में स्वर्ग से सभी देवी देवता धरती पर आकर पवित्र नदियों के घाटों पर दीपोत्सव मनाते हैं।आज विष्णु भगवान और माँ लक्ष्मी के लिए विशेष उपासना करने का भी विधान है, क्योंकि एक पौराणिक कथन में मिलता है कि आज ही विष्णु भगवान ने मत्स्यावतार ग्रहण करके सृष्टि प्रलय से बहुत से जीवों को बचाने का कार्य किया था।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिख्ख धर्म के पहले गुरु नानक देव का भी अवतार धराधाम पर हुआ था। ऐसी कथा है कि एकबार नानक जी अरब प्रदेश की यात्रा के दौरान मक्का मदीना की तरफ अपने पांव कर के सो रहे थे कि वहां के लोगों ने उनको मक्का की तरफ पैर करके सोने से मना किया और बहुत भला बुरा बोला।तब नानक देव ने कहा कि जिधर मक्का मदीना न हो उधर ही आप लोग मेरा पैर घूमा दीजिए और जब वहां के लोगों ने उनका पांव दूसरी दिशा में किया तो एक आश्चर्यजनक दृश्य उपस्थित हों गया,सभी देखते हैं कि जिधर पांव किया गया ऊधर ही मक्का मदीना दिखने लगा और जैसे जैसे नाशक देव का पैर घुमाया गया ऊधर ही मक्का मदीना दिखने लगा तब लोगों ने समझा कि यह कोई साधारण नहीं अपितु परमात्मा के ही रूप कोई शक्ति नानक देव के रूप में अवतार लिया है।आज के दिन सिख्ख धर्मानुयायी प्रभात फेरी निकालकर और गुरूद्वारा में दीपोत्सव करके गुरु नानक जी की जयंती मनाते हैं। सत्संग में अशोक दास, दरोगा यादव, रामराज और पारस प्रजापति ने भी कार्तिक पूर्णिमा की महिमा के बिषय में पौराणिक कथाओं को सुनाया।

Post navigation

Previous: कब्जा मुक्त कराने तक जारी रहेगा आमरण अनशन
Next: गोष्ठी का आयोजन

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.