Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वसूली गैंग के पांच लोगो पर एसपी के निर्देश पर संगीन धाराओं में दर्ज हुआ एफआईआर

विशेष संवाददाता 08-09-2024
IMG-20240907-WA0144.jpg

गाजीपुर। अब जिले में वसूली करने वाले पत्रकारों की खैर नहीं। एसपी डॉ ईरज राजा के निर्देश पर वसूली के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस तालाश में जुट गई है।
बताते चलें कि नंन्दगंज थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित आयुष्मान हास्पिटल के संचालक सत्येन्द्र यादव उर्फ पप्पू ने एसपी डॉ ईरज राजा से शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ दिनों पूर्व मेरे हास्पिटल में एक मरी हुई बच्ची पैदा हुई थी। जिसके कुछ ही देर बाद अपने आप को पत्रकार बताते हुए प्रदीप दूबे, विकास सिंह, सुधीर राय, अभिषेक सिंह व आलोक चौबे आकर पैसे की डिमांड करने लगे। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो उन लोगों ने मेरे हास्पिटल के खिलाफ झूठी, मनगढ़ंत, आधार विहीन खबर चलाकर हास्पिटल को बदनाम किया गया। जबकि आयुष्मान हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व भी इन लोगों के द्वारा मुझे परेशान किया गया था। फिर मेरे द्वारा मजबूर होकर प्रदीप दूबे व अन्य पर फोन -पे आनलाईन के माध्यम से पैसा भी डाला गया जिसका स्क्रीन शॉट प्रार्थना पत्र में संलग्न है। एसपी ने उच्च अधिकारियों को प्रकरण की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। जांचोपरांत नंन्दगंज थाना में प्रदीप दूबे, विकास सिंह, सुधीर राय, अभिषेक सिंह व आलोक चौबे के खिलाफ बीएनएस 2023 के अंतर्गत धारा 191(2) ,308(5) में एफआईआर दर्ज किया गया।
इस एफआईआर दर्ज से 2019 की घटना एक बार फिर ताजा हो गई। उस समय में पांच लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हुआ था। जिसमे दो महिलाएं भी शामिल थी‌। उस समय भी एक जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक व्यावसाई ने तत्कालीन एसपी अरविंद चतुर्वेदी से शिकायत किया था कि मुझसे ब्लैकमेल करके पैसे की मांग किया जा रहा है। बरहाल उस समय चार कथित लोगों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया था।

Post navigation

Previous: अपहरण करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: कोई कार्य ऐसा न करें जिससे शासन-प्रशासन की छवि हो धूमिल:जिलाधिकारी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.