Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अपहरण करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 07-09-2024
IMG-20240907-WA0135.jpg

गाजीपुर‌। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा मारपीट व अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें के तीन वांछित अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गत पांच सितंबर को एक ब्लैक स्कार्पियो नं. यूपी 61 बीएफ 9444 पर सवार पांच लोग मिश्र बाजार दुकान पर आये तथा वादी सचिन को जबरदस्ती जान से मारने की नियत से अपहरण कर स्कार्पियों मे बैठा लिये और उसको माँ बहन की गाली देकर मारे पीटे‌, लेकिन वहां पर जाम के कारण लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और वादी खुद को बचा कर भाग निकला। वादी द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस अभियुक्तों की खोज में लगी थी।
इस सम्बन्धित घटना में संलिप्त तीन वांछित अभियुक्त शिवम सिंह यादव पुत्र विन्ध्यांचल निवासी देवकठिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर, कमलेश कुमार बिन्द पुत्र स्व. तुफानी निवासी गोड़ा देहाती थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर तथा योगेश यादव पुत्र काशी यादव निवासी सोहिलापुर थाना कोतवाली सदर गाजीपुर को खिदिराबाद प्राइवेट बस स्टैण्ट के पास से करीब चार बजे गिरफ्तार कर ब्लैक स्कार्पियो भी बरामद कर ली। अभियुक्तों की जामा तलाशी से चार मोबाइल बरामद किया गया‌। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम सिंह यादव पर चार, कमलेश कुमार बिन्द पर तीन तथा योगेश यादव पर एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी,आरक्षी कृष्णमुरारी यादव तथा श्यामधर यादव थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम- एसपी ने किया समस्याओं का निस्तारण
Next: वसूली गैंग के पांच लोगो पर एसपी के निर्देश पर संगीन धाराओं में दर्ज हुआ एफआईआर

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.