Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात कारणों से लगी आग गेहूं की फसल जल कर राख

विशेष संवाददाता 30-04-2024
IMG-20240430-WA0164.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के पास स्थित इलाइचीपुर मौजा में मंगलवार को करीब चार बजे आग लगने से तीन बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। नगरवासियों ने कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार कांशीराम कालोनी स्थित कान्हा गोशाला के पास नपा अपना कूड़ा डंप करती है। अज्ञात कारणों से कूड़ा में आग लग गया था। सूचना मिलते ही नपाकर्मी व फायर बिग्रेड मौके पर पहुँचकर आग को दोपहर 12 बजे तक बुझा दिये तथा आश्वस्थ होकर चले गये। दोपहर बाद खेत में खड़ी गेहूँ की फसल से अचानक आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग तेज चल रही पछुवा हवा का सहारा पाकर विकराल रूप धारण कर बगल के खेत की फसल को भी अपने आगोश में ले लिया। यह देख नगरवासी खेतों की तरफ दौड़े तथा लाठी व डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिये लेकिन गेहूँ की फसल को बचा पाने में असफल रहे। आगलगी में शांति देवी व मालती देवी का ढ़ाई बीघा तथा लालसा यादव का दस बिस्सा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहाँ स्थानीय लोगों ने लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़े से निकली आग से गेहूँ की फसल जलकर राख हुई है। कूड़ा न गिराने को लेकर तीखी बहस करते हुए गुस्साये लोगों ने नारेबाजी करना शुरु कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि नपा द्वारा कूड़ा गिराने से लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है तथा आये दिन कूड़े में आग लगती है जिससे वातावरण दूषित होने के साथ ही फसल में आग लगने भय बना रहता है। इसकी वजह से साइफन बन्द हो गया जिससे पानी निकासी की समस्या जटिल हो गई है।  
हल्का लेखपाल विजय कुमार व सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा बताया कि जले हुए फसल की क्षति का आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रस्तुत किया जायेगा।

Post navigation

Previous: नर्क से बदतर है ये अवैध मानसिक अस्पताल, इलाज के नाम पर डॉक्टर दबाते थे गला-मरीज की मौत पर हुआ खुलासा  
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा।

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.