Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तीन राशि गाय व दो अदद बछिया के साथ पांच गौ तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 19-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर्)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस ने तीन राशी गाय व दो अदद बछिया के साथ पांच गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी अनुसार सेवराई पुलिस चौकी इंचार्ज हरि नारायण शुक्ला मयहमराह क्षेत्र में भ्रमण शील थे कि तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली की कुछ गो तस्कर तस्करी करने के लिए गोवंश के साथ बिहार जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरहा मोड़ देवल के पास घेराबंदी कर गौ तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास तीन राशि बड़ी गाय व दो अदद बछिया बरामद हुई।पुलिस के पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिथिलेश पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम उमरगंज थाना पवारा जनपद जौनपुर , ज्ञानेंद्र यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम फन्तुपुर थाना मुंगराबाद शाहपुर ज़िला जौनपुर,अजय यादव पुत्र लालजी यादव निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना मुंगराबादशाहपुर ज़िला जौनपुर, हंसराज मौर्य पुत्र रामपाल मौर्य निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना मुंगरबादशाह पुर ज़िला जौनपुर, तथा पांचवें ने सुशील कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम गोधुवां थाना मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया।
इस संबंध में गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ गौ तस्करों को सुरहा मोड़ के पास से गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया है और इनके विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पर पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में सेवराई चौकी प्रभारी हरि नारायण शुक्ला, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, हेड कांस्टेबल जय सिंह,का0 जुगलेश दुबे,का0अभिषेक शक्ल,का0 दुर्गेश तिवारी शामिल रहे।

Post navigation

Previous: संगठन को मजबूती प्रदान करने पर हुई चर्चा
Next: बी.ए.प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु परीक्षा 17 अगस्त को

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.