Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बिजली उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति न करने पर विद्युत विभाग को न्यायालय द्वारा मिला दंड कार्यालय हुआ सीज

विशेष संवाददाता 28-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240827-WA0202.jpg

गाजीपुर। देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर आखिरकार नगर के एक विद्युत उपभोक्ता की तीसरी पीढ़ी को न्यायालय द्वारा न्याय दिया गया है। उपभोक्ता की क्षतिपूर्ति न करने पर न्यायालय के आदेश पर लाल दरवाजा स्थित विद्युत विभाग के पूरे कार्यालय और परिसर को कुर्क करते हुए सीज कर ताला जड़ दिया है।  बताते चलें कि विद्युत लालदरवाजा स्थित बिजली विभाग के परिसर में अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम और मीटर विभाग के कार्यालय स्थित हैं। न्यायालय के आदेश पर पहुंचे अमीन ने पुलिस की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।    स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके से खिसकने लगे।  उल्लेखनीय है कि वर्ष 1980 में बिजली विभाग ने शहर के मालगोदाम रोड निवासी  बाबूलाल साहू की बिजली रात में एक बजे काट दी थी। बाबूलाल साह अपने घर पर आटा चक्की व तेल पेरने का कोल्हू लगाए थे। इससे क्षुब्ध होकर बाबूलाल साहू  न्यायालय जा पहुंचे। न्यायालय में मुकदमा के दौरान चौवालीस वर्ष बीत गया। बाबूलाल साहू की तीसरी पीढ़ी के गणेश साहू ने लगातार पैरवी करते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और न्यायालय ने 16 लाख 32 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ता को करने का आदेश दिया गया। इस सम्बन्ध में न्यायालय द्वारा विभाग को कई नोटिस दिया गया लेकिन विभाग ने अधिकारियों मौन साधे रहे। अन्ततः वादी उपभोक्ता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने  वादी को क्षतिपूर्ति के रूप में 1980 से लेकर 1 मई 2014 तक ₹4000 प्रति माह के हिसाब से 1632000 की पूर्ति करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूटी। इससे क्षुब्ध वादी पुनः न्यायालय की शरण में जा पहुंचा। आदेश का पालन अब तक न होने पर न्यायालय ने 13 अगस्त को बिजली विभाग के आम घाट कार्यालय खंड दो की निजी संपत्ति लाल दरवाजा स्थित विभागीय संपत्ति के रूप में मौजूद विभागीय कार्यालयों को कोर्ट अमिन दिलीप यादव और पुलिस बल द्वारा खाली कराते हुए ताला लगाकर सीज किया गया और अंत में परिसर के मुख्य गेट पर कोर्ट अमीन और पुलिस बल के द्वारा ताला लगाकर सिजिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।                मजेदार बात यह रही कि इसी परिसर में अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग, बिजली विभाग खंड एक के साथ ही मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता का विभागीय कार्यालय हैं, जहां पर सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं।

Post navigation

Previous: सराहनीय कार्य हेतु पीआरवी कर्मचारियों को पांच हजार रूपए से किया गया पुरस्कृत
Next: छात्र सम्मान समारोह एवं उपाधि वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.