Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चोरी की 15 बाइक व तमंचा के साथ चार गिरफ्तार

ब्यूरो 27-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210627-WA0024

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस ने रविवार को चोरी की 15 मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चोरो/ लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में 27.06.2021 को थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज मय हमराहियान शादियाबाद तिराहे मोड़ पर मौजुद थे कि सूचना मिली कि सैदपुर की तरफ से चोरी की तीन मोटर साइकिल पर सवार चार व्यक्ति नन्दगंज की तरफ से आ रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष नन्दगंज द्वारा रामपुर बन्तरा नन्दगंज हाइवे तिराहा पहुंचकर वाहनो की चेकिंग करने लगे, चेकिंग के दौरान तीनो मोटरसाइकिल पर सवार 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः 1 राजू उर्फ सलाउद्दीन पुत्र मो0 निजामुद्दीन 2. चन्दन कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा 3.त्रिभुवन कश्यप उर्फ छोटू पुत्र गोपाल कश्यप निवासीगण ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 4. अशोक सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम लखमीपुर बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया। अभियुक्तों के पास से मौके पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल व 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके निशानदेही से क्रमशः राजू उर्फ सलाउद्दीन उपरोक्त के यहां 06 मोटर साइकिल, चन्दन कुशवाहा उपरोक्त के यहां से 02 मोटर साइकिल, त्रिभुवन कश्यप उर्फ छोटू उपरोक्त के यहा से 01 मोटर साइकिल तथा अशोक कूमार यादव उपरोक्त के यहां से 03 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। इस प्रकार कुल चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सत्येन्द्र कुमार राय थानाध्यक्ष नन्दगंज, उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह, उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 धर्मदेव चौहान, हे0का0 फूलचन्द यादव, का0 सचिन सरोज, का0 जयकुमार, म0का0 विनीता कुमारी, का0 देवानन्द, का0 विनय कुमार, का0 मनीष कुमार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जन जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
Next: कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा-एसपी

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.