Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

हरपुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

विशेष संवाददाता 28-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
021 (4)

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को जब्त कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया।

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है, जब एसडीएम जमानियां अभिषेक कुमार क्षेत्रीय भ्रमण पर थे। इसी दौरान हरपुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद किसी भी वाहन चालक के पास मिट्टी खनन से संबंधित वैध कागजात नहीं थे, जिसके चलते एसडीएम ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की भी हानि करती हैं। प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध खनन पर नजर रखी जा रही है और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जमानियां कोतवाली पुलिस ने चारों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन ट्रैक्टरों के मालिक कौन हैं और क्या इनके पास खनन से संबंधित कोई लाइसेंस या अनुमति थी। इससे पहले भी कई स्थानों पर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति अवैध खनन में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “पूर्वोत्तर भारत का भौगोलिक एवं सामरिक महत्व” पर व्याख्यान आयोजित
Next: संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.