Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

मन्त्रोचार के बीच गंगा दशहरा पर हुआ भव्य गंगा आरती

ब्यूरो 20-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210620-WA0018

जमानियाँ। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित यमदम्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर रविवार शाम गंगा दशहरा के अवसर पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में मंत्रोचार के द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम वाराणसी निवासी भगवान वर्मा व सीता देवी द्वारा माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चन कर विधि विधान से आर-पार का माला उतारा गया तथा मर्मज्ञ विद्धानों द्वारा मन्त्रोचार के बीच मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के कर कमलों द्वारा कलश पूजन के बाद 108 आरती दानी से माँ गंगा का भव्य आरती किया गया। तत्पश्चयात हवन पूजन करने के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ गया।
प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसा माना जाता है मां गंगा की उत्पति भगवान विष्णु के चरणों से हुई है और धरती पर आने से पहले मां गंगा शिव की जटाओं में समा गईं थीं। मां गंगा समस्त पापों को हरने वाली हैं। मां की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उक्त मौके पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा, पं० शिवजी पाण्डेय, पं० रामाशंकर पाण्डेय, सपा नगर अध्यक्ष दिलदारनगर अजय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद वर्मा, उमेश वर्मा, अजीत गुप्ता, अनिल यादव, मोहित गुप्ता, सभासद सुषमा जायसवाल, वैकेटेश्वर जायसवाल, घनश्याम त्रिपाठी, दिलीप वर्मा, राजेश वर्मा, घनश्याम जायसवाल, रामचन्द्र राम, सुभम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी रंजिश के तहत जान से मारने की मिली धमकी, पीड़ीत ने न्याय की लगाई गुहार
Next: योग से तन व मन दोनों होते है शुद्ध-कोतवाली प्रभारी

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.