Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

संतोष शर्मा 11-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260811-WA0064

जमानिया। देश के वीर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जमानियां दक्षिणी मंडल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथ में तिरंगा थामे और देशभक्ति के नारों से गूंजते माहौल के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

यह भव्य तिरंगा यात्रा दरौली चट्टी से शुरू होकर हेतिमपुर और बिन्द मोड़ होते हुए बड़ेसर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा और पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम सब स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, और इस तरह की यात्राएं जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करती हैं। भाजपा जमानियां दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार बिन्द की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अवधेश सिंह, सुनील सिंह, अरविन्द सिंह, मिथिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, दया यादव सहित मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे
Next: जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संबंधित खबरें

20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0061
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0028
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत एक्सईएन का जोरदार स्वागत, बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0064
  • खबर ⁄ समाचार

शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0061
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.