Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20260811_144610

जमानिया। स्थानीय क्रय-विक्रय समिति पर मंगलवार को खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए किसानों ने मौके पर जमकर असंतोष जताया। स्थिति को नियंत्रित करने और निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

 

किसानों का आरोप था कि समिति में नियमों की अनदेखी की जा रही है। जहां आम किसानों को निर्धारित प्रति व्यक्ति दो बोरी खाद मिलने में परेशानी हो रही है, वहीं कुछ लोगों को चार से पांच बोरी तक खाद दी जा रही है। इसके अलावा, पहले से बांटे गए टोकन व्यवस्था के कारण तड़के से ही कतार में खड़े कई किसानों को मायूस होना पड़ा, जिससे वितरण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और समिति सचिव राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद  ने बताया कि मामले को शांत कराते हुए स्थिति को संभाला। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए बड़ा फैसला लिया कि अब पूर्व में लागू टोकन व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिस की देखरेख में लाइन में लगे सभी किसानों को पारदर्शी तरीके से मौके पर ही खाद का वितरण शुरू कराया गया।

Post navigation

Previous: शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

संबंधित खबरें

IMG-20260811-WA0064
  • खबर ⁄ समाचार

शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0061
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0028
  • खबर ⁄ समाचार

नवागत एक्सईएन का जोरदार स्वागत, बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260811_144610
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया खाद के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0064
  • खबर ⁄ समाचार

शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0061
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पुलिस ने बरामद किए आठ गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.