Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया गया हरिशंकरी का पौधा

विशेष संवाददाता 05-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0016~2

गहमर(गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने वृक्षारोपण कर समाज को संदेश दिया। दिन प्रति दिन ऑक्सीजन की हो रही कमी एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए स्थानीय गांव के हनुमान चबूतरा मैदान में शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने युवाओं की टोली के साथ हरिशंकरी का पौधा लगाकर समाज को इस नेक कार्य में भागीदारी के लिए अपील की।

गांव के हनुमान चबूतरा मैदान में हरिशंकरी वृक्ष (जिसमें पीपल, बरगद एवं पाकड़ का पेंड संयुक्त रूप से लगाया जाता है जिसका हिन्दू धर्म शास्त्रों में काफी महत्व है) का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही इसकी देखभाल एवं तैयार होने तक अन्य जिम्मेदारियों के लिए शपथ लिया गया। इसी कड़ी में गांव में अन्य जगहों पर भी इन युवाओं की टीम ने श्रीफल, शीशम आदि के पौधे भी लगाए इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू के अलावा टीम में विकास उपा0, अंशु सिंह, विवेक सिंह, अमन प्रजापति, माही सिंह, छोटू सिंह, हरे राम गुप्ता, रजनीश उपा0 आदि लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण को बचाने के लिए पौध रोपण की हुई अपील
गहमर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सरकारी मुलाजिमों, समाजसेवियों एवं राजनीतिक लोगो द्वारा वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। इन लोगो द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने वृक्षारोपण कर लोगो से पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इसी क्रम में सेवराई चौकी इंचार्ज राम कुमार ओझा ने अपने कर्मचारियों के साथ चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं सचेत रहने का संदेश दिया। अपने कर्मियों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में एक साथ विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हम सबका कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और पर्यावरण को बचाये।


पर्यावरण को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया पौध रोपण
गहमर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेवराई तहसील के कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गाँव में 5-5 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
एबीवीपी के कार्यकताओं ने भदौरा, सेवराई, मनिया, पचौरी, गहमर, करहियाँ, गदाईपुर, नौली उतरौली इत्यादि गाँवों में कुल 60 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। अभियान में उपस्थित भदौरा नगर के नगर अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहाकि एक वृक्ष 100 पुत्रो के समान है इसलिए आज दौर में जिस तरह से हमने ऑक्सीजन के कमी को देखा है। उससे साफ सिद्ध होता है कि हमें अपने अगल- बगल के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। अभाविप प्रयाग महानगर के पूर्व कार्यकर्ता जितेन्द्र उपाध्याय ने कहाकि ईश्वर का दूसरा रूप वृक्ष ही है इसलिए हमें एक साथ अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगो पौधा लगाने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस अभियान में एबीवीपी भदौरा नगर उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, विहिप के जिला मंत्री डॉ बुद्ध नारायण उपाध्याय, विशाल सिंह, मनीष ठठेरा, सत्यप्रकाश सिंह, रामपुकार सिंह, राहुल सिंह, राहुल कनौजिया, बिट्टू सिंह, ओम नारायण, सत्यम इत्यादि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: वैक्सीन का अभाव,ग्रामीण परेशान
Next: 30 लोगो का हुआ वैक्सीनेशन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.