Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी नर्सों को “थैंक यू” कहकर दिया सम्मान

ब्यूरो 12-05-2021
IMG-20210512-WA0026~2

गाजीपुर। हर साल 12 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटेंगेल का जन्म 12 मई 1820 को ब्रिटेन में हुआ था, यह वह दौर था जब नर्सों को सम्मान नहीं दिया जाता था, जो सम्मान उन्हें आज मिलता है। फ्लोरेंस एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती थीं, उनके पिता विलियम एडवर्ड नाइटेंगेल एक समृद्ध जमींदार थे । इसलिए जब उन्होंने 1845 में गरीब-असहाय लोगों की सेवा का प्रण लिया तो उन्हें अपने परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा था।

मरीजों की 24 घंटे देखभाल में निभाती हैं अहम भूमिका
स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नर्स ही है जो मरीज के साथ मुश्किल घड़ी में उसकी 24 घंटे देखभाल करती हैं । कोविड-19 संक्रमण के बीच नर्स देश में सच्चे योद्धा के रूप में सामने आए हैं। डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश का यथासमय पर पालन करने और उसकी उचित देखभाल से ही बीमार व्यक्ति ठीक होता है औैर इसमें मुख्य भूमिका ‘नर्स’ निभाती हैं। जनपद गाजीपुर में भी इस मुश्किल घड़ी में नर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आमजन को स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में नर्स की अहम भूमिका है। बुधवार को जनपद में कोविड-19 के चलते कोई आयोजन तो नहीं हुआ। लेकिन आज नर्सों के योगदान की बात नहीं करेंगे तो बड़ी ही बेईमानी होगा । स्वास्थ्य विभाग ने सभी नर्सों को “थैंक यू” कहकर सम्मान दिया है।
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी नर्स माला राजभर कर रहीं ड्यूटी
ऐसी ही एक नर्स माला राजभर जो मार्च 2020 में सीएचओ के पद पर मरदह स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त हुई थी और अब ट्रांसफर होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में नियुक्त हैं । अपने कार्यशैली से न सिर्फ वहां के स्टाफ बल्कि आने वाले मरीजों को भी काफी प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल उनकी ड्यूटी कोरोना हॉस्पिटल सहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र पर किया। साथ ही ड्यूटी से वापस आने के बाद कोरोना जांच टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर भी कार्य किया ।
उन्होंने बताया कि जब से कोविड19 टीकाकरण शुरू हुआ है तब से वह टीकाकरण कराने वाले लोगों का वेरिफिकेशन का कार्य कर रही हैं। वर्तमान समय में वह कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद भी विभागीय कार्यों को वर्क फ्रॉम होम में पूराकर अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कोविड-19 टीकाकरण का ऑनलाइन करना, रिपोर्टिंग करना, इसके साथ ही टीकाकरण सेशन का एंड कराना भी इनकी जिम्मेदारी में शुमार है। कोविड-19 के चलते पिछले साल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी को कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कार मिला था। स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इन्हें भी सम्मानित किए जाने की योजना थी । लेकिन उसके बाद से ही लॉकडाउन शुरू हुआ, जिसकी वजह से उनके सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम भी रुका हुआ है।

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने गॉव को कराया सैनिटाइज
Next: बिहार तथा अन्य जनपद के शव का प्रवेश बन्द

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.