Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने गॉव को कराया सैनिटाइज

ब्यूरो 12-05-2021
IMG-20210512-WA0025

जमानिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान सुजाता यादव व प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव द्वारा बुधवार को पूरे गांव के गलियों को सैनिटाइज कराने के साथ-साथ ग्रामवासियो से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरो की साफ सफाई सहित बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गयी। वही लोगो से दो गज की दूरी रखने की भी सलाह दी गयी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रामपुर उर्फ सलेमपुर से सुजाता यादव ने जीत दर्ज कर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण से पूर्व ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव के नेतृत्व में गांव के दर्जनों युवाओं द्वारा गांव के विभिन्न गलियों,चौराहो को सैनिटाइज करने के साथ-साथ ग्रामवासियो से मास्क लगाने, हाथ धोने एवं बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गयी। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया है। जनहित में जो भी कार्य होगा उसे प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। सैनिटाइज करने वाली टीम में ओमप्रकाश बिन्द, रामु कुमार, विजय कुमार, हनुमान बिन्द, मनीष यादव,रविन्द्र यादव, प्रदीप कुमार,राजेश,विकाश आदि लोग शामिल रहे।

डा० राणाप्रताप सिंह

गहमर। तहसील क्षेत्र के सैनिक बाहुल्य,विशाल एवं घनी आबादी वाले गांव गहमर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला द्वारा बुद्धवार को गांव की गलियों को सेनेटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। साथ-साथ लोगो से बार बार हाथ धोने,मास्क लगाने एवं बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गहमर गांव के नव निर्वाचित प्रधान बलवंत सिंह बाला ने जीत दर्ज की।कोरोना संक्रमण के खतरे को भांपते हुए सपथ ग्रहण से पूर्व ही ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव के दर्जनों युवाओं द्वारा गांव के बाहर चट्टी, चौराहों एवं हनुमान चबूतरा, भैरोराय, बाबुराय, बस स्टैंड,नरवा गंगा घाट आदि मुहल्लों को सेनेटाइज करने के साथ-साथ लोगों से मास्क लगाने, हाथ धोने एवं बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई । इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को सुरक्षित रहने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है और ये अनवरत चलाकर पूरे गांव के हर मुहल्ले को बारी बारी से सेनेटाइज किया जाएगा। जनहित में जो भी कार्य होगा उसे प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। सेनेटाइज करने वालो की टीम में बड़क सिंह, अप्पू सिंह, विवेक सिंह, डब्लू ठाकुर, भुअर सिंह आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: शव का जल प्रवाह न करने की पुलिस कर रही अपील
Next: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी नर्सों को “थैंक यू” कहकर दिया सम्मान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.