Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बिजलीकर्मियों की लापरवाही से एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित

विशेष संवाददाता 24-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित मदनपुरा रोड मोहल्ले में बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब बिजलीकर्मियों की लापरवाही से एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित होने लगा। इससे कई उपभोक्ताओं का घरेलू उपकरण खराब हो गया।

बिजलीकर्मियों ने मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने के दौरान गलत तार जोड़ दिया। इससे तारों में उच्च वोल्टेज करेंट का प्रवाह होने लगा। जैसे ही वोल्टेज हाई हुआ लोगों के घर में लगे पंखे बल्ब अन्य घरेलू उपकरण जलने लगे। जल्दी-जल्दी लोगों ने घर का मेन स्विच ऑफ किया। हालांकि इस दौरान कई घरों के बल्ब, पंखे व अन्य उपकरण खराब हो चुके थे। सोनू वर्मा ने एसडीओ को फोन कर इसकी जानकारी दी तब विद्युत आपूर्ति बंद किया गया। सोनू वर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने के दौरान बिजलीकर्मियों ने गलत कनेक्शन जोड़ दिया जिससे मेरे घर में पंखा जल गया। जलालुद्दीन अंसारी, रंगीलाल गुप्ता अनिल गुप्ता व अन्य कई लोगों के घरों में लगा बल्ब व बिजली संबंधी सामान का नुकसान हो गया।

Post navigation

Previous: कोविड जागरूक शिविर का हुआ आयोजन
Next: पर्यावरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारम्भ

संबंधित खबरें

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.