Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

कोविड जागरूक शिविर का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 24-03-2021
khabarimg

जमानियां। तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें विधिक साक्षरता के साथ कोविड–19 के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार घनश्याम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी है और मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रख कर ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में यह अपेक्षा की गई कि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक आथिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त हो सके। इस हेतु सरकार विभिन्न कानून बनाती आ रही है। आम जन तक कानूनों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी के साथ लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी का अभाव और न्याय प्राप्ति में देरी एक कटु सत्य है और न्यायिक सुधार विषय एक अहम बिन्दु है। जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 से संबंधित सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को विस्तार से बताया और अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के आखिर में सभी को शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार‚ पन्ना यादव‚ अवधेश कुमार‚ धनंजय सिंह‚ अरूण सिंह‚ दिनदयाल‚ अजीत कुमार आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: टीबी मरीज को एक माह की दवा व पोषण के लिए दिये गये 500 रुपये
Next: बिजलीकर्मियों की लापरवाही से एलटी लाइन में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.