Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदी सर्व सक्षम सखे, हिंदी है वरदान,अ से अंधियारा मिटे, ज्ञ से आए ज्ञान-प्रो.अरुण

ब्यूरो 14-09-2021
IMG-20210914-WA0002

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय संगोष्ठी कक्ष में आज हिंदी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि हिंदी शिक्षा और बाजार इन दो मोर्चों पर लड़ती हुई लहूलुहान है। वैश्विक स्तर पर यदि देखें तो हम पाते हैं कि सर्वोच्च स्थान पर उनकी राष्ट्र भाषा ही है।अपने देश में अपनी ही मातृभाषा राजनीति की शिकार हो गई।यदि हम सच्चे अर्थों में हिंदी को स्थापित करना चाहते हैं तो हमें कार्यपालिका व्यवस्थापिका न्यायपालिका एवं संवैधानिक हर व्यवस्था में भाषागत विभेद से किनारा कसते हुए हिंदी को व्यवहारिक रूप से राजकाज की भाषा बनाने की जरूरत है। तभी हम हिंदी के साथ न्याय और राष्ट्रहित का संधान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मैं पूर्व प्राचार्य रुड़की प्रो.योगेन्द्रनाथ शर्मा “अरुण”जी से से उधार लेकर हिंदी की उपादेयता प्रमाणित करना चाहूं तो कह सकता हूं कि ” हिंदी सर्व समर्थ सखे,हिंदी है वरदान, अ से अंधियारा मिटे ज्ञ से आए ज्ञान।”
हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति की स्वीकृति के एक वर्ष की अल्प अवधि में चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी की पढ़ाई हिंदी में होना यह बताती है कि हमारी भाषा सक्षम थी लेकिन कुचक्र द्वारा इसे रौंदने का षडयंत्र किया गया।नई शिक्षा नीति में चयन मूलक स्वतंत्रता से अब विषय थोपने की गलत व्यवस्था पर विराम लग जाएगा।
राजनीतिविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिंहा ने हिंदी की विकास यात्रा पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं प्रेमचंद की हिंदी सेवा को आधुनिक हिंदी साहित्य के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ विमला देवी ने हिंदी के उत्थान को देश राष्ट्र का उत्थान बताते हुए हिंदी को समृद्ध करने की आवश्यकता पर दिया।कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय मुख्य द्वार पर शिक्षार्थियों को हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने हिंदी के प्रयोग उसके संवर्द्धन एवं उन्नयन हेतु सभी को शपथ दिलाई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने एवं संचालन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ कंचन कुमार राय, डॉ मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, अवधेश कुमार राव, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous: पुलिस उपाधीक्षक ने बैंकों का किया औचक निरीक्षण, मचा हडकंप
Next: संवाद यात्रा का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.