Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

संवाद यात्रा का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो 14-09-2021
IMG-20210914-WA0015

जमानियां। स्थानीय क्षेत्र के भैदपुर सरैया गाँव में मंगलवार को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव का संवाद यात्रा कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पाण्डेय मोड़ पर संवाद यात्रा का गर्मजोशी के साथ नारेबाजी व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान संवाद यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र और सामाजिक न्याय खतरे में है। जिस कारण हम समाजवादी विचार धारा के लोगो का नैतिक कर्तव्य बनता है कि लोकतंत्र को बचाये, और यह तभी सम्भव होगा जब सूबे में समाजवादियों की सरकार बने। इसलिए लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता पर जिम्मेवारी और बढ़ गयी है। कार्यकर्ता पूरे जोश खरोस के साथ गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं को समझने के साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियां बताये और उनका वोट सपा को पड़े उसकी पूरी तैयारी करे। वही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र और महिलाएं पूरी तरह से परेशान हैं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। उसका जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी सरोकार नही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की चक्की में पिसने को मजबूर है। वही जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है। लूट, हत्या, छिनैती, बलात्कार पूरे चरम सीमा है। यह सरकार विकाश के सभी मुद्दों पर विफल हो गयी है। इस सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है तभी सभी वर्ग का भला हो सकता है। वही पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि जनता अब मन बना चुकी है और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के बाद ही चुप बैठेगी। क्योकि इस सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारियों का कोई सुनने व भला करने वाला नही है। इस लिए सपा की सरकार बनाये और सबका भला कराये। वही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। देश का कितना दुर्भाग्य है कि सरकारी संस्थान पूंजीपतियों को लाभ पहुचने के लिए प्राइवेट सेक्टर में बेचे जा रहे है। जब सब कुछ प्राइवेट हाथों में चले जायेंगे तो सरकारी नौकरियों का क्या होगा। वही कार्यक्रम आयोजक दिव्य भान आनन्द ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि आज सभी वर्ग हताश व उदास हो गया है और उसका मात्र एक उपाय है कि आने वाले चुनाव में सपा की सरकार बनाये और सभी जाति व वर्ग का भला कराये। इस मौके पर डॉ विकाश यादव, रजनीश यादव, प्रदीप यादव, सद्दाम खाँ, मोनू कुशवाहा, रामचीज यादव, रामा यादव, काशी यादव, प्रवीण यादव, कमलेश कुमार, प्रभुनाथ, संतोष पासी, राकेश राम, राजू कुशवाहा, अभिषेक यादव बबलू, शम्भू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: हिंदी सर्व सक्षम सखे, हिंदी है वरदान,अ से अंधियारा मिटे, ज्ञ से आए ज्ञान-प्रो.अरुण
Next: कृषि विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.