Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बुराई की होलिका जलाई गयी, इस दौरान जमकर खेली होली

ब्यूरो 25-03-2024
IMG-20240325-WA0001.jpg

गाजीपुर के ज़मानिया मे रंगो का त्योहार होली नगर क़स्बा से लेकर स्टेशन बाजार में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी ने हर्षोल्लास से होली मनाई। युवाओं ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे पर बज रहे होली गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए। बताया जाता है। होलिका दहन के बाद देर रात्रि के समय काली के भेष भूषा मे कलाकरों के साथ नगर क़स्बा स्थित पक्का घाट पहुंचकर युवकों ने गीतों पर जमकर डांस किया। और सोमवार को होली पर रंगो के साथ युवक झूम उठे। कोतवाली पुलिस खुद मौजूद रहकर होलिका दहन कराया। वही कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव पुलिस कर्मियों के साथ गस्त के दौरान होली पर्व को शांति पूर्ण आपसी सौहार्द से मनाने की अपील किया। इस दौरान युवक टोली बनाकर हुड़दंग मचाते शोर करते आगे चल रहे थे।  इस दौरान जो भी टोली की जद में आया बिना रंगे नहीं छूटा। नगर क़स्बा बाजार में छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी घरों की छतों से हुड़दंगों की होटी पर रंग बरसाए। कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थमा। लोग अपने घरों को पहुंचे जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतको के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े। अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों एवं शुभ चिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ भी उठाया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। वहीं इससे पहले कोतवाल श्याम जी यादव पुलिस कर्मियों के साथ लगातार गस्त लगाते रहे। और ग्रामीण अंचलो मे गस्त किया। होली के पूर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कास्ब मे दुरहिया, दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर पुलिस चक्रमण करती रहीं। इस दौरान युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली और डीजे पर बज रहे होली गीतों पर मस्ती में झुमते रहें। होली पर्व शांति पूर्ण सम्पन्न होने के बाद कोतवाली पुलिस राहत की सांस लिया। इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया की प्रशासन की जिम्मेदारी है। की किसी भी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए। इसमें नगर वासियों का अहम सहयोग रहा की होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा आपसी सौहार्द पूर्ण कराया। होली पर्व सशकुल सम्पन्न होने पर क्षेत्राधिकारी अनुप कुमार सिंह ने बताया की जो प्रशासन की जिम्मेदारी रही उसको बखूबी निभाया। कही से किसी प्रकार की घटनाएं नही हुई।

Post navigation

Previous: खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर कोटेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
Next: सबीना पर कुरान पाक की किताबे पढ़ाई हुई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.