Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर कोटेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 23-03-2024
khabarimg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर उर्फ अभईपुर के निलंबित कोटेदार के विरूद्ध पूर्ति निरीक्षक ने खाद्यान्न की कालाबाजारी करने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। 
जानकारी के अनुसार अभईपुर गांव के उचित दर विक्रेता भरत सिंह के अनुबंध पत्र वितरण में पाई गई अनियमितता के कारण 28 फरवरी 2024 को निलंबित कर दिया गया था। वही समस्त अवशेष खाद्यान्न महली गांव के उचित दर विक्रेता मनोरमा देवी को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। निलंबित विक्रेता ने आदेश के बावजूद अवशेष खाद्यान्न सहित ई–पोस मशीन‚ आई स्कैनर आदि महली के कोटेदार मनोरमा देवी को उपलब्ध नहीं कराया। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने निलंबित  विक्रेता की दुकान पर नोटिस चस्पा की और दो दिवस के अंदर वितरण के लिए अवशेष समस्त खाद्यान्न हस्तगत करने का निर्देश दिया।  लेकिन कोटेदार द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराये गए। जिसके बाद आपूर्ति निरीक्षक द्वारा 18 मार्च की दोपहर करीब 2:30 गांव के लोगों के समक्ष अवशेष खाद्यान्न का हस्तांतरण सम्बद्ध विक्रेता को कराये जाने की कार्यवाही की गयी। खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन में खाद्‍यान कम पाया गया और कोटेदार द्वारा अनुचित लाभ के उद्देश्य से कालाबाजारी की जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई । वही 21 मार्च को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद कोतवाली में पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 37 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार की तहरीर पर अभईपुर गांव निवासी कोटेदार भरत सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
Next: बुराई की होलिका जलाई गयी, इस दौरान जमकर खेली होली

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.