Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

हेतीमपुर निवासी पर होमगार्ड का हमला, पिता की हालत गंभीर

विशेष संवाददाता 15-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में एक होमगार्ड द्वारा कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष कुमार बिंद ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मनीष कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके पिता वलिराम बिंद किसी काम से जमानिया तहसील गए थे। लौटते समय हेतिमपुर बिंद मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड रामचंद्र बिंद ने बिना किसी कारण उनके पिता को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया, तो होमगार्ड ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमले के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वलिराम बिंद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मनीष कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद में बहन से मारपीट‚ मुकदमा दर्ज
Next: पुरानी रंजिश में मारपीट, लाठी-डंडे और लोहे की चोट से कई घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.