Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अतिक्रमण किए स्वास्थ्य कर्मियों से खाली कराया गया आवास

विशेष संवाददाता 28-06-2021
IMG-20210628-WA0043

जमानियां। स्थानीय विकास खंड में अवैध अतिक्रमण कर रह रहे दोनों स्वास्थ्य कर्मियों से आखिरकार सोमवार कि सुबह किसी तरह से आवास खाली करा लिया गया। जिसके बाद विभाग ने अपना ताला कमरे में लगा दिया।

ज्ञात हो कि खंड विकास अधिकारी के आवास खाली करने के नोटिस को लेकर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय ने एक को आवास खाली कराने का निर्देश दिया और दूसरे का याचिका खारिज कर दी। मामला के कई माह बीतने के बाद भी जब आवास खाली नहीं हुआ तो खंड विकास अधिकारी ने 23 जून को महिला सफाई कर्मियों की सहायता से आवास में रह रहे लोगों को बाहर निकाल कर आवास में ताला जड़ दिया गया था। जिस पर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने आवास खाली करने की मोहलत मांगी और अधिकारियों ने उन्हें तीन दिन की मौहलत भी दी लेकिन जब 27 तारीख तक आवास खाली नहीं हुआ तो विकास खंड के अधिकारियों ने पुनः दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को खाली करने को कहा। जिस पर दोनों स्वास्थ्य कर्मी विकास खंड के कर्मचारियों से उलझ गयी। खंड विकास अधिकारी हरीनरायन ने बताया कि बीते 23 जून को सरकारी आवास को उच्च न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिन का मोहलत मांगा और 27 तारीख तक हर हाल में खाली कर देने की बात कही थी लेकिन आवास खाली नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस बल बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में किसी तरह से आवास को खाली कराया गया है। इस अवसर पर उप निरीक्षक मंजर अब्बास‚ एडीओं कॉपरेटिव अशोक‚ शंभु नारायण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की हुई मौत, मचा कोहराम
Next: खण्ड शिक्षा अधिकारी को बुके देकर शिक्षकों ने किया सम्मानित

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.