Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सैकड़ो बीघा खड़ी फसल जल कर हुई नष्ट

विशेष संवाददाता 14-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20210414-184701

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम पचोखर के पश्चिम तरफ सिवान में बुद्धवार को लगभग 11 बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गयी। इस आगजनी में सैकड़ो बीघा खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गयी।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 11 बजे के करीब खेत मे धुंआ उठता दिखा और देखते ही देखते हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खड़ी फसल में तेजी से आग को फैलता देख सैकड़ो की संख्या मे लोगो ने आग को काबू में करने की कोशिश की और जमानिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी मोहम्मदा बाद फायर सहित जिले के सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलायी गयी मगर उसके बावजूद भी फसल को जलने से बचाया नही जा सका। इस आगजनी में किसान ओमप्रकाश राय, भुवनेश्वर राय, कृष्ण अवतार राय, बीरेंद्र राय, रामकुमार राय, विजय नरायण शर्मा, शिवकुमार राय, नगीना राय, राजेन्द्र राय, माखन राय, भगौती राय, रामकुमार राय, त्रिलोकी राय, कृष्ण मोहन राय, प्रफुल्ल राय, राज कुमार राय, अरविंद यादव, सुदर्शन कुशवाहा सहित 40 से ऊपर किसानों की गेहू और जौ की खड़ी सैकड़ो बीघा फसल जल कर नष्ट होगयी। ग्रामीण पीयूष राय और शेरू राय ने बताया कि आग कैसे लगी पता नही चला। जब तक लोग समझ पाते आग ने तेज हवा के कारण विकराल रूप पकड़ पचोखर से लेकर इसी गांव के मौजा कुसमीपुर तक फैल गयी और लगभग दो सौ बीघा से ऊपर फसल जल कर नष्ट होगयी।

Post navigation

Previous: आडियो कान्फ्रेंस के द्वारा पशुपालकों का किया गया मार्गदर्शन
Next: प्रशिक्षण में 78 कार्मिक अनुपस्थित, डीएम ने दिया निर्देश

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.