Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आईजी मोहित गुप्ता ने कोतवाली का किया निरीक्षण:अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई के दिए निर्देश

विशेष संवाददाता 06-11-2024
1000040966996871602107913790.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली का वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने बुद्धवार को निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा दिये।
कोतवाली पहुंचते ही पुलिस के जवानों ने सलामी दी। तत्पश्चयात उन्होंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर संग गहनता से कोतवाली परिसर, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय‚ बैरक, शौचालय व महिला हेल्पडेस्क‚ हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ ही विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की निगरानी और छोटी सी छोटी घटनाओं पर भी गम्भीरता पूर्वक कार्रवाई करने के लिए सहित हवालात एवं शौचालय में अनावश्यक वस्तु न रखने का निर्देश दिया। जिससे अपराधी आत्महत्या की घटना को अंजाम न दे सके। उन्होंने पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण कर रिस्पांस टाइम कम करने के साथ ही मौके पर पहुँच कर पीड़ित के समस्याओं का समाधान करने व डाला छठ के पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
पुलिस महानिरीक्षक ने मातहतों संग बैठक कर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही ग्राम चौकीदारों की समस्या को सुना और साफा वितरित किया गया। उक्त मौके पर इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, राम कुमार दुबे, अजय कुमार, सुधीर दुबे, नीरज अनुरागी सहित पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: डाला छठ त्यौहार को देखते हुए डीएम एसपी ने घाटो का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: विद्यालय में मनाया गया छठ पूजा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.