Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डाला छठ त्यौहार को देखते हुए डीएम एसपी ने घाटो का किया स्थलीय निरीक्षण

विशेष संवाददाता 06-11-2024
10000411037551614681747301148.jpg

जमानिया। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने जमानिया तहसील क्षेत्र के चक्काबांध एवं कस्बा स्थित बलुआ घाट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक घाट के कुछ हिस्से को प्रतिबंधित किया गया। 
जिलाधिकारी ने चक्काबांध घाट, कंकड़हवां घाट, बलुवां घाट, एवं अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने संबन्धित अधिकारी को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो, डस्टबिन की व्यवस्था, कराने का निर्देश  दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।  उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि चक्काबांध के पूर्व ओर ढलान अधिक है और पानी भी गहरा है। जिस कारण से उस स्थान पर छठ का पर्व करने की अनुमति नहीं है। इस स्थान को प्रतिबंधित किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि किनारे ही डूबने भर पानी है। जिस कारण से यह कदम उठाया गया है। वही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाय। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनक ,  क्षेत्राधिकारी जमानियां राम कृष्ण तिवारी , तहसीलदार राम नरायण वर्मा, ईओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानियां:न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Next: आईजी मोहित गुप्ता ने कोतवाली का किया निरीक्षण:अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई के दिए निर्देश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.