Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

उमरगंज से लापता छह मासूम बच्चों के मामले में आईजी वाराणसी रेंज सक्रिय, घटनास्थल का किया दौरा

ब्यूरो 28-04-2025
IMG-20250428-WA0003.jpg


जमानिया।  कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज स्थित ईंट भट्ठे से छह मासूम बच्चों के लापता होने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाराणसी रेंज मोहित गुप्ता ने स्थानीय कोतवाली पहुंचकर मामले की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके पश्चात, आईजी मोहित गुप्ता स्वयं उमरगंज गांव पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के स्थानीय निवासियों और बच्चों से बातचीत कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आईजी ने घटना के संभावित कारणों और परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया ताकि मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके। आईजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लापता बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने तलाशी अभियान को और तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ करने और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने के भी आदेश दिए।
मोहित गुप्ता ने लापता बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चों की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पुलिस जल्द ही बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि इस घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बच्चों की बरामदगी के लिए छह विशेष टीमों के साथ पूरा पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर और सभी तकनीकी माध्यमों से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा में पठन-पाठन शुरू, 10 मई तक होंगे प्रवेश
Next: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.