Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पी.जी.सी में इग्नू के प्रवेशी छात्रों का हुआा परिचय सभा

विशेष संवाददाता 19-04-2024
IMG-20240419-WA0061.jpg

गाजीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (नई दिल्ली) अध्ययन केन्द्र 27101, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर में जनवरी 2024 सत्र के नव प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा0 श्रवण कुमार पाण्डेय, असि0 रिजनल डायरेक्टर, इग्नू के नव प्रवेशी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर यह बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है, असाइनमेंट कैसे लिखा जाय और परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है, विस्तार पूर्वक बताया। परिचय सभा के उपरान्त अध्ययन केन्द्र के विशेषज्ञ काउंसलर के साथ शैक्षिक परामर्श बैठक करते हुए डा0 एस0 के0 पाण्डेय ने भारतीय ज्ञान परम्परा से सम्बन्धित प्रोग्राम की जानकारी दी एवं इग्नू एकेडमिक काउंसलर पोर्टल पर इम्पेनलमेंट हेतु प्राध्यापकों को प्रशिक्षित किया। इग्नू के आनलाइन कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए एवं एम0एस0 पोर्टल के विशेषताओं से प्राध्यापाकों को अवगत कराया। छात्रों के समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान कैसे हो और पुनः पंजीकरण समय से कैसे करायें इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सेमेस्टर का स्वरुप, पढ़ाई के तरीके, समस्याओं के त्वरित समाधान, नई शिक्षा नीति एवं इग्नू के ऊपर विशेष रुप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इग्नू रिजनल सेन्टर वाराणसी से आये असिस्टेट डायरेक्टर डा0 श्रवण कुमार पाण्डेय जी की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफे0 (डा) एस0डी0 सिंह परिहार तथा इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डा) एस0 एन0 सिंह नव प्रवेशी छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर काउंसलर प्रोफे0 (डा) रविशंकर सिंह, प्रोफे0 (डा) अरुण कुमार यादव, डा0 राम दुलारे, डॉ0 समरेंद्र कुमार मिश्र, डा अमित कुमार सिंह, डा0 अंजनी कुमार गौतम, डा0 संजय कुमार, अरुण कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: वाह रे! आखिर शिकायत के बाद भी किसके सह पर चल रहा अवैध अस्पताल
Next: निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन के अनुसार कार्य करें अधिकारी – डीएम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.