Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जीवपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।

ब्यूरो 10-12-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231210-WA0015.jpg

गाजीपुर के जमानियां में विकसित भारत संकल्प यात्रा ब्लॉक स्थित ग्रामसभा जीवपुर में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी लव सिंह के साथ ग्राम प्रधान सुनील सिंह के नेतृत्व शानदार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार महोदय ने  जी ने किया। पंचायती विभाग सहित 17विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जमानियां विधानसभा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि भारत को विकसित बनाने की दिशा में ये संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं। कहा कि ये प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ लेने का एक अच्छा अवसर है। इसे सबकी सहभागिता से ही सफल बनाना है। कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित बनेगा, जब हम सब विकसित होंगे। ऐसे में पात्रता के दायरे में आने पर आप सभी इन योजनाओ का लाभ लें। इसके पश्चात सभी ने ग्रामीणों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर टीबी, एनीमिया आदि रोगों की निःशुल्क जांच, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत नया पंजीकरण, बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी, मेरा भारत स्वयंसेवक में नामांकन आदि के कार्य किए गए। साथ ही बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों की ई-केवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ,जिला संयोजक अजय गुप्ता,संतोष उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष,जमानिया विधानसभा संयोजक संजीत यादव,प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव,लेखपाल प्रमोद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव आदि कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: विश्व मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ।
Next: सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने किया। बैंको का निरीक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.