Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

विश्व मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ।

ब्यूरो 10-12-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231210-WA0013.jpg

गाजीपुर के जमानियां में विश्व मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ,राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन ने मनाया राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस, एन. एच.आर.ए.सी.एम. ने मनाया राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस। बताया जाता है। की १० दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के द्वारा जन जागरण परिचर्चा, शपथ एवं सम्मान समारोह एम.एफ.मेमोरियल फुल्ली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदन कुमार सुलह अधिकारी जमानियां एवं विशिष्ट अतिथिगण में मुस्लिम रज़ा खान, कुॖॅंअर नसीम रज़ा सिकरवार, संस्थापक/ संग्राहक अल दीनदार शम्सी म्यूजियम एंड रिसर्च सेंटर, कैप्टन सुब्बा यादव, राम अवध यादव रिटायर्ड फौजी रहे। मुख्य अतिथि एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम रज़ा ने आये हुए सम्मानित नागरिको के साथ स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं, छात्र, छात्राओं को राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन का प्रमाण पत्र हाथ में देकर मानव अधिकार शपथ दिलाई। शपथ के द्वारा सभी लोगों ने एक स्वर में एक साथ बोला कि बिना किसी भेदभाव के हमेशा सभी के मानव अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे तथा प्रत्यक्ष रूप से कृत्यों, शब्दों अथवा कर्मो से किसी के मानव अधिकारों का हनन नहीं होने देंगें। इस कार्यक्रम में अतिथियों अध्यापिकाओं आदि को इनके किये गये सामाजिक योगदान पर माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ मो तौहिद अंसारी, प्रधानाचार्य मो असलम, समाज सेवी अमजद खान, सेराज सलमानी, रीना गुप्ता, सरिता पासवान, रौशन आरा आदि रहीं । 

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह तथा अध्यक्षता मु० करीम रज़ा ख़ां पूर्व प्रधानाध्यापक ने की तथा सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त भी किया।

Post navigation

Previous: थाना समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 15 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर दो का निस्तारण
Next: जीवपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ।

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.