Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हल कराई 50 वर्षों से लंबित जमीनी विवाद

विशेष संवाददाता 23-10-2024
1000016028.jpg

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में 50 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का आज को बुधवार नायब तहसीलदार मुहम्मदाबाद विपिन चौरसिया की अध्यक्षता में पहुंची राजस्व टीम ने मामले का निपटारा कर दिया। ज्ञात की भदौरा गांव में बंशीधर कुशवाहा और बृज बिहारी कुशवाहा के बीच में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। सिविल न्यायालय मुहम्मदाबाद में दोनों पक्षों के बीच लगभग 36 वर्षों तक मुकदमा चला। न्यायालय के फैसले पर वादी मुकदमा वंशीधर ने जिला अधिकारी गाजीपुर से जमीन के सीमांकन हेतु प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पहुंची राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में पैमाइश कराकर जमीन का सीमांकन कर खुटा लगा दिया।इस मौके पर नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था दोनों पक्षों को समझा बूझाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से आज जमीनी विवाद को हल कर दिया गया है और दोनों पक्षों से शांतिपूर्वक तरीके से रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक यादव, अमित यादव, राहुल कुमार, पुलिस की संयुक्त टीम में उप निरीक्षक मोरध्वज दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर देर शाम तक उपस्थित रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा, पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस विवाद के हल पर सभी लोगों ने एक राय में खुशी जाहिर की।

Post navigation

Previous: दूसरे दिन मिला गंगा में डूबे दूसरे किशोर का शव
Next: दहेज हत्या से सम्बन्धित मुकदमें में चार दोषियों को मिली जेल व अर्थदण्ड की सजा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.