Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

दहेज हत्या से सम्बन्धित मुकदमें में चार दोषियों को मिली जेल व अर्थदण्ड की सजा

विशेष संवाददाता 23-10-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000016029.jpg

गाजीपुर। पुलिस मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप थाना करण्डा पर वर्ष 2019 के दर्ज दहेज उत्पीड़न सहित धारा 498ए,304बी,भादवि के मुकदमें के दो अभियुक्ताओं सहित चार अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए अर्थ दण्ड व कारावास की सजा दी गयी है।
बुधवार को न्यायालय ने सभी चार अभियुक्त/अभियुक्ताओं श्याम सुन्दर यादव पुत्र स्व.रामअधार यादव, शाल्ता देवी पत्नी स्व. रामअधार यादव, शिम्पी देवी पत्नी रविकान्त यादव व रविकानत यादव पुत्र स्व.रामअधार यादव निवासीगण बलवन्तपुर धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के विरुद्ध फैसला सुनाया। इसमें अभियुक्त श्यामसुन्दर यादव को धारा 304 बी भादवि के अपराध में 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया। इसी प्रकार अभियुक्त/अभियुक्तागण शाल्ता देवी रविकान्त यादव एवं शिम्पी देवी को धारा 304 भादवि में प्रत्येक को सात सात वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया। वहीं अभियुक्त/ अभियुक्तागण श्यामसुन्दर यादव शाल्ता देवी,रविकान्त यादव एवं शिम्पी देवी को धारा 498ए भादवि के अपराध में दो – दो वर्ष के सश्रम कारावा तथा तीन-तीन हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर सभी अभियुक्त/अभियुक्तागण को तीन-तीन माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त/अभियुक्तागण श्यामसुन्दर यादव,शाल्ता देवी रविकान्त यादव एवं शिम्पी देवी प्रत्येक को धारा ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अपराध में पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा 15000-15000 रुपये के कारावास से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर सभी अभियुक्त/अभियुक्तागण को 06 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया ।

Post navigation

Previous: राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हल कराई 50 वर्षों से लंबित जमीनी विवाद
Next: मिली पीएचडी की उपाधि

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.