Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पत्रकार को पीटा‚ कोतवाली में दी गई तहरीर

ब्यूरो 11-11-2021
khabarimg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के देवरियां गांव निवासी पत्रकार के घर सुबह करीब 8 बजे घुस कर परिवार की महिलाओं एवं पत्रकार को जम कर पीटा। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार बृजेश राय ने बताया कि सुबह अपनी माता के साथ घर पर बैठे थे। तभी अचानक गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडे से लैश हो कर घर में गाली गलौज करते हुए दाखिल हो गये और मारने पीटने लगे और घर में रखा सामान तोड़ फोड़ मचाना शुरू कर दिया । बताया कि मुझे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया और जब मेरी माता जी एवं अन्य लोग मेरे पीछे बाहर निकले तो घर पर अपना ताला बंद कर दिया। घटना में शकुंतला राय (75)‚ देव कुमारी राय (70) एवं बृजेश राय (35) गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। तब तक अभियुक्तगण फरार हो गये। घटना की शकुंतला राय ने पांच लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर कोतवाली में दी। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि मामला जमीन पर कब्जा से संबंधित है। जिसमें शकुंतला राय का पक्ष रह रहा था और दूसरा पक्ष जबरदस्ती वहां अपना कब्जा करना चाह रहा है। तहरीर प्राप्त हो गई है। जिसके सापेक्ष मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Post navigation

Previous: दो वर्ष तक के बच्चों के निःशुल्क इलाज की सुविधा
Next: कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक कल

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.