Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राहगीरों को सामन देकर सेतु से लगाई छलांग

ब्यूरो 05-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-05 at 3.34.13 PM

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु से शुक्रवार की शाम करीब 5ः30 बजे एक युवक अज्ञात कारणों से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पुलिस शव की खोजबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार दिलदारनगर गांव का रहने वाला अमित कुमार सिंह (18) पुत्र जय सिंह मौर्य वाराणसी रह कर कक्षा 11 में पढ़ता था और गुरुवार की शाम वह अपने घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से निकला। लेकिन दिलदारनगर स्टेशन पर उतरने के बजाय वह जमानिया रेलवे स्टेशन उतर गया। जिसे बाद वह हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु पर पहुंच गया। जहां राहगीर को अपना बैग व अन्य सामान घर वालों को देने की बात कह कर वह गंगा नदी में छलांग लगा दिया। जिसके बाद  राहगीर घबरा गये और उसका सामना छोड़ कर वहां से भाग निकले। वही सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवकों ने देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का सामना कब्जे में ले लिया और उसके शव की खोजबीन में जुट गई है। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे है। अभी तक शव को खोजा नहीं जा सका है। इस संबंध में युवक के नाना अंगद सिंह ने बताया कि युवक दीपावली में घर नहीं आने वाला था लेकिन वह अचानक आ गया और इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। युवक दो भाई है और मृतक बड़ा लड़का था। युवक के पिता सीमेंट की दुकान चलाते है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा‚ बसपा वाराणसी मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य‚ बृजेश कुमार‚ अनिल कुमार कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Post navigation

Previous: जीव भक्ति की प्राप्ति करने को तैयार होता हैं तो माया ही होतली है बाधक
Next: दिखाया गया सीधा प्रसारण जनपद के विभिन्न तहसील में…

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.