Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जीव भक्ति की प्राप्ति करने को तैयार होता हैं तो माया ही होतली है बाधक

ब्यूरो 04-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

मतसा। जब जीव भक्ति की प्राप्ति करने को तैयार होता हैं तो माया ही बाधक होती हैं जब हनुमान जी भक्ति रूपी माता सीता का पता लगाने के लिए सागर तट से प्रस्थान करते हैं तो उनको सतोगुणी सुरसा तमोगुणी सिंहिका तथा रजोगुणी लंकिनी तीन मायारूपी बाधाओं का सामना करना पड़ा।

हनुमान जी अपने बुद्धि कौशल से संसार सिंधु की उन बाधाओं से निपटते हैं ये बातें ढ़़ंढंनी गांव स्थित हनुमान मंदिर चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे व अंतिम दिन कथावाचक चन्द्रेश महाराज ने कहाँ उन्होंने कहाँ सुरसा सतोगुणी सिंहिका तमोगुणी तथा लंकिनी रजोगुणी माया हैं इन तीन प्रकार की माया अर्थात वृतियों से साधक को कैसे निपटना चाहिए हनुमान जी ने अपने चरित्र के माध्यम से बताया कि सतोगुण का मतलब हैं व्यक्ति के अंदर पाए जाने वाला सद्गुण, दया, दान, परोपकार, शारिरिक तथा मानसिक पवित्रता आदि वृतियों के साथ साधक को मिलकर चलना चाहिये। सिंहिका का तमोगुण माया हैं। हनुमान जी उसका वध कर देते हैं। व्यक्ति के अंदर पाए जाने वाला दुर्गुण काम , क्रोध आदि विकार ही तमोगुण हैं अतः साधक को भजन के द्वारा तमोगुणो के विकारों को नष्ट कर देना चाहिए। लंकिनी रजोगुण माया हैं व्यक्ति का आहार तथा भोग वासना से जुड़ी हुई ब्रिटिया तमोगुण से उतपन्न होती हैं। हनुमान जी उसे अधमरा कर देते हैं अतः साधक को अपने आहार तथा भोग वासना आदि को पूरी तरह से नियंत्रित करके जीवन जीना चाहिये। सतोगुण को अपनाकर तमोगुण का विनाश करके ही भक्ति रूपा भगवती सीता की कृपा हो सकती हैं। कथा श्रवण करने वालों में मानस मंजरी विभा उपाध्याय, कैलाश यादव, राधेश्याम, विनोद आदि थे।

रिपोर्ट – सुशील कुमार गुप्ता

Post navigation

Previous: दीया मोमबत्ती एवं झालरों के जगमगाहट से चमक उठा बाजार
Next: राहगीरों को सामन देकर सेतु से लगाई छलांग

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.