Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दीया मोमबत्ती एवं झालरों के जगमगाहट से चमक उठा बाजार

ब्यूरो 04-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
zamania2

जमानिया। दीपावली पर्व पर नगर सहित ग्रामीण इलाके रंग-बिरंगी झालरों व मिट्टी के दीपक की रोशनी से ऐसे जगमगा रहे थे मानों धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। चारों तरफ उल्लास व उत्साह दिखाई दिया। प्रकाश पर्व को लेकर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही से स्थानीय बाजार गुलजार रहा। परंपरागत मिट्टी का दिया, खिलौना, पूजन सामग्री आदि से बाजार सजा हुआ था तो दूसरी और मोमबत्ती और झालरों की जगमगाहट बाजार की चमक को बढ़ा रही थी।

बाजार में जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की विभिन्न रंग-रूपों वाली मूर्तियां खूब बिक रही थी। लोग पूजा सामग्री के साथ-साथ जरूरत की प्रत्येक सामानों को खरीदते नजर आये। मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती को लोग खरीदते नजर आये तथा मिठाई की दुकान पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लेकिन महगाई का असर खरीदारों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। शाम होते ही बच्चें परिजनों संग अनार, फुलझरी, चर्खी आदि पटाखा के साथ खेलते नजर आये। मान्यता है कि भगवान राम चौदह वर्ष की वनवास को पूरा करने के पश्चात दीपावली के दिन ही लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्रीराम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात्री दीपों की रोशनी से जगमगा उठी थी।

चांदपुर नई बस्ती में फुलझड़ी जला कर दीपावली मनाते लोग।
जमानियां तहसील के पास दीपावली के अवसर पर सजी मिठाई एवं इलेक्ट्रानिक की दूकान।

Post navigation

Previous: किसान स्मृति दीप जला कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: जीव भक्ति की प्राप्ति करने को तैयार होता हैं तो माया ही होतली है बाधक

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.