Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

ब्यूरो 14-11-2023
IMG_20231114_111629_201.jpg

गाजीपुर के जमानियां में बैंक उपभोक्ताओं से हो लूट की घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए मंगलवार थाना कोतवाली क्षेत्र में बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर तहसील मुख्यालय स्थित आस पास के बैंको का कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षक किया। स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओवरसीज बैंक, आदि बैंको में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरा को भी चेक करने के साथ सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शाखा के अंदर मौजूद लोगों की जामा तलाशी के साथ उनके पास मौजूद पास बुक चेक किए। बताया जाता है। की मंगलवार की सुबह नगर के बैंकों का औचक निरीक्षण कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। बैंकों के सीसीटीवी कैमरों, सिक्यूरिटी, अलार्म और गार्ड की तैनाती जैसी चीजों को देखा और बैंकों को सुरक्षा के साधन दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह नगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन, बैंक, ग्रामीण बैंक, ओवरसीज बैंक आदि में प्रवेश किए और लोगों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान बैंकों में लगे सिक्यूरिटी अलार्म को बजाकर देखा और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। महेंद्र सिंह कहा कि बैंक में बिना काम से अगर कोई भी घुसता है। तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। मौके पर मौजूद बैंक सुरक्षा में तैनात गार्ड को थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तथा बैंक के गार्ड को उन्होंने समय पर बैंक पहुंचने और बैंक बंद होने पर ही वहां से प्रस्थान करने का निर्देश दिया। बैंक के अगल-बगल व सामने के दुकानों का भी थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इतना ही नहीं कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने एटीएम की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने, सुरक्षा उपकरणों को समय-समय पर आधुनिक बनाने यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक तथा ओवरसीज बैंक के प्रबंधक से पूछताछ कर जानकारी ली।

Post navigation

Previous: मां काली की प्रतिमा जुलूस के साथ विसर्जन की गई।
Next: पालिका को मिला नया ईओ, पुरजोर ढंग से स्वागत किया गया।

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.