Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सुहवल पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लाखों की शराब बरामद

विशेष संवाददाता 18-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0154 (1)

सुहवल। थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान लक्की उर्फ पुष्प रंजन कुमार, निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। उसे मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास से एक स्कॉर्पियो में लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ धर-दबोचा गया।

संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी सहित 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब बरामद की। बरामद सामग्री में 8 PM ब्रांड की 20 पेटी (480 बोतल), टुबर्ग बियर की 8 पेटी (192 केन) और रॉयल स्ट्रॉन्ग ब्रांड की 2 पेटी (24 बोतल) शामिल हैं। जब्त शराब की बाजारू कीमत 1,50,480 रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि आबकारी निरीक्षक एन. के. मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक संतराम यादव, कुलदीप बिंद और आबकारी कर हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी गाजीपुर की ओर से एक तेज़ रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर रेवतीपुर की ओर भागने की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने थोड़ी दूरी पर ही उसे घेरकर पकड़ लिया। हालांकि, स्कॉर्पियो में सवार उसके दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह गाजीपुर से शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने की फिराक में था और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे चालान कर दिया है। वहीं, बरामद स्कार्पियों और शराब को सीज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर और आबकारी निरीक्षक एन. के. मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि शराब तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post navigation

Previous: अपराधियों में पैदा किया खौफ, जनता में जगी नई उम्मीद
Next: The Evolution of Fish-Themed Slot Machines: A Deep Dive into Thematic Innovation and Player Engagement

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.