Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

भूमि विवाद हिंसक, महिला गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 26-04-2025
khabarimg


जमानिया। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे और रॉड से लैस विपक्षी दल ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुरेंद्र बिंद, जो स्वर्गीय हरी बिंद के पुत्र हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 5:20 बजे वह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि गांव के ही चेखुरी, सुनील, रामधनी, दिनेश और रामरती जेसीबी मशीन से उनके खेत की मिट्टी खोद रहे थे। सुरेंद्र बिंद ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोप है कि उक्त विपक्षीगण, जो पहले से ही लाठी, डंडे और रॉड लेकर तैयार थे, ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान सुरेंद्र बिंद की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित सुरेंद्र बिंद ने 25 अप्रैल को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: उमरगंज ईंट भट्ठे से छह मासूम बच्चे लापता, पुलिस जांच में जुटी
Next: तहसील गेट पर छुट्टा पशुओं का साम्राज्य

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.