Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर दी गई कानून संबंधित जानकारी

विशेष संवाददाता 28-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210727-WA0048

जमानियां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के तत्वाधान में मंगलवार को तहसील सभागार में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा से बचाव विषयक पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न से बचाव संबंधी कानूनी की विस्तार से जानकारियां दी गई।

स्थानीय विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कानूनी जानकारियां देना भी है। कहा कि आप सभी अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। कानून की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके निवारण के लिए कोर्ट, कचहरी व थाने बने हैं। उन्होंने इस दौरान किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने शिविर में घरेलू हिंसा, मानव तस्करी आदि से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि हर महिला और लड़की को बिना किसी डर के गरिमा और स्वतंत्रता से जीने का अधिकार है। पिछली शताब्दी के दौरान समाज में जबरदस्त प्रगति के बावजूद, महिलाओं के साथ अभी भी समान व्यवहार नहीं किया जाता है और उन्हें समान अवसर नहीं दिए जाते हैं। संविधान के अनुसार सभी व्यक्तियों को समानता का अधिकार है एवं महिलाओं को संविधान में बहुत से अधिकार प्राप्त हैं, जो महिलाओं कि रक्षा करते हैं। घरेलू हिंसा कानून के संबंध में बताया कि भारत में कई घरेलू हिंसा कानून हैं। इस अवसर पर राम राज राम‚ बेचू राम‚ भरत यादव‚ नितिश यादव‚ विजय कुमार‚ बृज किशोर‚ मंतोष‚ राज कुमार पासवान‚ विनय दूबे‚ विनय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के लिखित आश्वासन पर रेल चक्का जाम व धरना 7 दिनों के लिए स्थगित
Next: स्वामित्व योजना के तहत तहसील सभागार में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.